कन्नौज तिर्वा पैरामेडिकल कॉलेज में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान, स्वच्छ भारत मिशन को मिली गति।
संवाददाता अशोक कुमार
राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिरवा (कन्नौज) में आज साफ-सफाई को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक *डॉ. दिलीप सिंह*, प्रधानाचार्य *डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह* एवं *डॉ. अनुज त्यागी* ने किया।प्रधानाचार्य डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने पैरामेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और वहां चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम चल रहा है, ऐसे में परिसर में उगी घास-फूस और झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतुओं के पनपने का खतरा रहता है, जो छात्र-छात्राओं को नुकसान पहुँचा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए परिसर की विशेष सफाई कराई जा रही है।उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व ही डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने सैफई मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित होकर कन्नौज मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालने के बाद से ही वे लगातार कॉलेज की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटे हैं। उनके कार्यकाल में विशेष रूप से साफ-सफाई और अनुशासन पर तेज़ी से काम हो रहा है।डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि *”स्वच्छ परिसर ही स्वस्थ भविष्य की नींव है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को गति देना हम सभी की जिम्मेदारी है। मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि यहीं से स्वास्थ्य की शिक्षा शुरू होती है।”*इस दौरान कॉलेज के कर्मचारी झाड़ियों की कटाई और कचरे के निस्तारण में जुटे रहे। प्रधानाचार्य के इस तेज़-तर्रार और सक्रिय कार्यशैली की पूरे स्टाफ और छात्रों ने सराहना की है।

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।
तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…
ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
