बुधवार, 26 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
देश

खेल मैदान में नर्सरी बनाने की तैयारी पर गांव में विरोध, डीएम से की शिकायत।

सह संपादक अशोक कुमार

बुलंदशहर: विकासखंड पहासू के गांव वुढांसी स्थित सरकारी जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में बने खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक पहासू के अधिकारियों द्वारा ग्राम समाज की इस जमीन पर नर्सरी बनाने के लिए खुदाई की तैयारी की जा रही है। गांव वुढांसी का यह खेल मैदान ग्राम समाज की जमीन पर है और देश की आजादी के समय से ही बच्चों के खेलकूद के लिए उपयोग हो रहा है। लगभग 8000 की आबादी वाले इस गांव में बच्चों के लिए यही एकमात्र खेल का मैदान उपलब्ध है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मैदान में नर्सरी बना दी गई तो आने वाली पीढ़ी को न खेलने की जगह मिलेगी और न ही शारीरिक विकास का अवसर। स्थानीय निवासी बाबूलाल शर्मा उर्फ लवली भूरा शर्मा , गौरव शर्मा, दामोदर प्रजापति, बुद्ध सेन, हिमांशु, अजय, कालीचरण, शैलेंद्र ज्वेलर्स, शिवकुमार, आदि सैकड़ो की तादाद में मौजूद ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव में पंचायत के पास अन्य खाली जमीन उपलब्ध है, लेकिन प्रशासन द्वारा जानबूझकर खेल मैदान को ही चुना जा रहा है। इस फैसले से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया और जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर नर्सरी को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि गांव की जनता किसी भी कीमत पर इस मैदान में खुदाई या निर्माण नहीं होने देगी। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे इस मुद्दे को ग्राम से लेकर प्रदेश स्तर तक ले जाएंगे। इस संबंध में जब ब्लॉक पहासू के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर गांव में नर्सरी स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि ग्रामीणों के पास वैकल्पिक जमीन का प्रस्ताव होगा तो उस पर विचार किया जाएगा।फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बच्चों के भविष्य और खेल सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नर्सरी के लिए खेल मैदान के अलावा कोई दूसरी जगह चयनित की जाए, ताकि गांव की खेल परंपरा बनी रहे।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।

संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…

🕐 2 घंटे पहले · 👁 684 पढ़ें →
देश

बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।

सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…

🕐 2 दिन पहले · 👁 192 पढ़ें →
देश

सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…

🕐 4 दिन पहले · 👁 569 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!