ग्राम पंचायत पींगरी में सचिव व रोजगार सेवक पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग।
संवाददाता हरिपाल सिंह
फरह, मथुरा। ग्राम पंचायत पींगरी के ग्राम प्रधान थान सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव जुगेंद्र एवं रोजगार सेवक भगवान स्वरूप पचौरी के विरुद्ध भ्रष्टाचार, सरकारी धन के दुरुपयोग तथा मनमानी कार्यप्रणाली के आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान थान सिंह ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक कथित रूप से मिलीभगत कर फर्जी मोहर एवं फर्जी कार्य दर्शाकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्हें ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी नहीं दी जाती तथा उनकी सहमति के बिना मनमाने तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं तथा ग्राम पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता नहीं रखी जा रही है।ग्राम प्रधान ने मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि शिकायत का संज्ञान लेकर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा ग्राम पंचायत में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में आरोपों की वास्तविकता क्या सामने आती है।


गिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी गोवर्धन (मथुरा)। धार्मिक नगरी गोवर्धन में दीपावली के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और…
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन संपन्न।
संवाददाता खुशांत गुप्ता मथुरा, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग की छात्राओं के 35 सदस्यीय दल ने…
बहोरिकपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्त हुए भावविभोर।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा अंबेडकर नगर। भीटी तहसील के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरिकपुर ग्राम सभा में श्रीमद्भागवत…
