जवां में राकेश की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, दंपति हिरासत में।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां क्षेत्र के गांव सिया खास में एक युवक राकेश पुत्र महेंद्र सिंह 42 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई युवक का शव अपने घर के बरामदे में छत से लटका हुआ मिला पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ग्रामीणों ने मृतक के घर से इगलास निवासी एक महिला व पुरुष को भागते हुए पकड़ कर पुलिस को सौपा है। राकेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह 42 वर्ष निवासी सिया खास काफी दिनों से अलीगढ़ की रामबाग कालोनी की दो नंबर गली में किराए के मकान में रहता था उसके साथ में उसकी पत्नी हेमलता व पुत्री तुलारी भी साथ रहती थी, बताते हैं राकेश इगलास निवासी एक युवक तुषार चौधरी उर्फ कालू के साथ शेयर मार्केट का काम करता था जिसमें तुषार अपना पैसा लगता था। शेयर मार्केट में घाटा होने पर तुषार राकेश पर पैसा देने का दबाव डाल रहा था जिसके तहत उसकी पत्नी नताशा ने राकेश के घर आकर 28 सितंबर की शाम को बदतमीजी की एवं उसे डरा धमका कर दस दस हजार के तीन चेक लिए बताते हैं, जिसकी शिकायत मंगलवार की सुबह राकेश की पत्नी हेमलता ने थाना क्वार्सी पुलिस में की थी। बताते है मंगलवार को राकेश अपने गांव के पैतृक मकान पर आया हुआ था जहां पर तुषार चौधरी व उसकी पत्नी नताशा एक अन्य युवक को साथ कार लेकर राकेश के गांव पहुंचे जहां युवक घर के बाहर खड़ा रहा एवं तुषार व नताशा राकेश के घर पहुंच गए बताते हैं कुछ देर बाद दोनों पति-पत्नी बदहवास हालत में राकेश के घर से भाग रहे थे कि ग्रामीणों ने शक होने पर उन्हें पकड़ लिया, राकेश के घर जाकर देखा कि राकेश का शव घर के बरामदे में छत में रस्सी से लटका हुआ झूल रहा है, जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए इस पर तुषार व उसकी पत्नी ने 112 नंबर पर सूचना देकर पी आर वी को बुला लिया इससे पहले की ग्रामीण दोनों पति-पत्नी को मारते थानाध्यक्ष जवां धीरज कुमार मौके पर पहुंच गए एवं उन्हें गाड़ी में लेकर ग्रामीणों से बचाते हुए थाने ले आए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा व सी ओ गभाना एसपी सिटी आदित्य बंसल के साथ पीएससी व भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए, एवं लोगों को शांत किया। मामले में मृतक राकेश के ससुर तेजवीर सिंह पुत्र गंगा सिंह गली नंबर 7 मकान नंबर 2/ 1416 रामबाग कालोनी अलीगढ़ ने तुषार चौधरी व उसकी पत्नी नताशा के खिलाफ हत्या कर शव छत से लटका देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
