जान से मारने की नीयत से मारपीट और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
राया। थाना राया पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:25 बजे मदन विहार स्थित बीएसए कॉलेज के पास से डूगरवीर उर्फ सोनू पुत्र करनवीर सिंह, निवासी नगला हंसी, थाना राया, हाल निवासी सुखनगढ़, थाना राया, उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।मामले में 2 सितंबर 2026 को वादी की तहरीर पर डूगरवीर उर्फ सोनू सहित चार आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मु0अ0सं0 279/2026, धारा 115(2), 109(1), 352, 351(3) एवं 324(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने मुकदमे में वांछित आरोपी डूगरवीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक नितिन त्यागी, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक इंतजार अली तथा कांस्टेबल 963 रामसिंह शामिल रहे।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
