ठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री।
संवाददाता हरिपाल सिंह
प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सभापति की मिली जिम्मेदारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह को प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति का सभापति बनाया गया है। अब प्रदेश की विद्युत व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जांच एवं समीक्षा की जिम्मेदारी उनके नेतृत्व वाली समिति के पास होगी।ठाकुर ओम प्रकाश सिंह को राज्य सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का दर्जा भी प्राप्त है। समिति का सभापति बनाए जाने पर उन्होंने भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में समिति प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। विद्युत व्यवस्था से जुड़े विषयों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।1978 में आरएसएस से शुरू किया राजनीतिक सफरठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने वर्ष 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से अपने सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। लंबे समय तक संगठन और समाज के बीच सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता के चलते उन्हें भारतीय जनता पार्टी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं।राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबे अनुभव के बाद वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति का सभापति बनाए जाने को उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव पर नेतृत्व के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वे सौंपे गए दायित्व को जनसेवा के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में लेते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं ।
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के बैनर तले हरियाली तीज के पावन पर्व पर महिलाओं के लिए स्थानीय…
पीएम मोदी ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए कहा- मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं.
पीएम मोदी ने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, मैं इन्हें माफ़…
हमास के हथियार छोड़ने के फ़ैसले पर पाकिस्तान ने क्या कहा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल वाली शांति योजना के अनुसार, हमास कुछ शर्तों के साथ हथियार डालने…
