डिजिटल युग में बच्चों की परवरिश और साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती: पुलिस।
संवाददाता खुशांत गुप्ता
दाऊजी नगर के भारती कोचिंग सेंटर में ‘मिशन शक्ति’ की चौपाल, थाना नौहझील व बाजना चौकी की टीम ने महिलाओं और युवाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन 1930 की दी जानकारी।बाजना (मथुरा), 27 सितंबर।उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन अभियान ‘मिशन शक्ति’ के तहत रविवार को बाजना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3, दाऊजी नगर में एक विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। दाऊजी नगर स्थित भारती कोचिंग सेंटर के प्रांगण में आयोजित इस विशेष चौपाल में थाना नौहझील और बाजना पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने स्थानीय निवासियों, महिलाओं, अभिभावकों और छात्राओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चों की सुरक्षित परवरिश और लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर गंभीर चर्चा की गई।बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें माता-पिताचौपाल को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश और डिजिटल दौर में माता-पिता की जिम्मेदारी दोगुनी हो गई है। अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित माहौल दें, उनसे मित्रवत व्यवहार करें और उनके मानसिक बदलावों व दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। बच्चों को किसी भी प्रकार के अज्ञात डर या तनाव से बचाना माता-पिता का पहला कर्तव्य है।ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत मिलाएं 1930मिशन शक्ति की टीम ने मौजूद लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए ‘साइबर क्राइम’ पर विस्तृत जानकारी दी। उपनिरीक्षकों ने बताया कि आजकल लॉटरी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग और सोशल मीडिया के जरिए ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यदि कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन धोखाधड़ी या वित्तीय साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह बिना किसी संकोच के तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराए। समय पर सूचना देने से ठगी गई राशि को फ्रीज कराया जा सकता है।पुलिस प्रशासन की टीम रही मौजूदग्रामीणों और युवाओं को जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम में थाना नौहझील से सीनियर सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, महिला उपनिरीक्षक ज्योति सिंह, उपनिरीक्षक रुबी यादव और महिला हेड कांस्टेबल पूजा मुस्तैद रहीं। वहीं, बाजना चौकी की ओर से कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और युवाओं को कानून व्यवस्था बनाए रखने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की।मातृशक्ति और प्रबुद्ध वर्ग की रही भारी मौजूदगी भारती कोचिंग सेंटर पर आयोजित इस पुलिस-पब्लिक संवाद में दाऊजी नगर और बाजना क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजन और व्यवस्था में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता हुकम ठेकेदार, दीपक कुमार पत्रकार,रवि कुमार भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष मांट,गोपाल सूर्यवंशी sc मोर्चा बाजना मंडल अध्यक्ष भाजपा और शिवम सूर्यवंशी पत्रकार और एडवोकेट जयप्रकाश भारती आदि का विशेष सहयोग रहा। शिविर में भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवतियां और स्कूल-कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने पुलिस टीम से अपनी सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे और मिशन शक्ति अभियान की सराहना की।



ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
