डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा, कन्नौज।
“नशा मुक्त भारत – स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र” के संकल्प के साथ जन-जागरूकता रैली का आयोजन
- संवाददाता राकेश शर्मा
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 में प्रारंभ किए गए “नशा मुक्त भारत अभियान” तथा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा, कन्नौज में एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किया तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप सिंह के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।रैली में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. मोहित त्रिवेदी, डॉ. अनुष त्यागी, डॉ. मंजुला सिंह, डॉ. रीना संत तथा डॉ. रमेश कुमार यादव (पीएच.डी., लाइब्रेरी) सहित अनेक चिकित्सकों एवं फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों एवं फैकल्टी सदस्यों ने नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य, शासन की जन-जागरूकता नीतियों, युवाओं को नशे से दूर रखने, नशा पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास की व्यवस्था, सामाजिक सहभागिता तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सभी नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इस अभियान से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया।वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति संयम, सदाचार, सेवा, करुणा एवं आत्मानुशासन का संदेश देती है। हमारे �


ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
