सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

दीनदयाल धाम में सजेगा स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कृति का महाकुंभ।

चार दिवसीय स्मृति महोत्सव में अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक की दिखेगी झलक, लोक कला और लोक संस्कृति के साथ किसान-युवा सम्मेलन होगा आकर्षण का केंद्र।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ अक्टूबर को किसान-युवा सम्मेलन में होंगे शामिल।

संवाददाता हरिपाल सिंह

फरह (मथुरा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि दीनदयाल धाम में सात से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला चार दिवसीय स्मृति महोत्सव मेला इस बार स्वदेशी, स्वावलंबन और भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा। मेले में अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक की अवधारणा को प्रदर्शित करने के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के भारत की झलक देखने को मिलेगी। एक जनपद-एक उत्पाद, एक जनपद-एक व्यंजन, ग्राम विकास, नारी सशक्तीकरण, किसान कल्याण और लोक परंपराओं पर आधारित कार्यक्रम मेले के प्रमुख आकर्षण होंगे।रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेला समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल रावी ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले में लोक कला, लोक संस्कृति और लोक उद्यम का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। गांव, गो और गंगा के साथ ग्राम विकास के विषयों पर भी चर्चा होगी। मेले का शुभारंभ सात अक्टूबर को सुबह हवन के साथ किया जाएगा, जबकि छह अक्टूबर की शाम सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या से धार्मिक वातावरण बनेगा। समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि पहले दिन सात अक्टूबर को कलश यात्रा और विद्यालय घोष के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। हवन, रंगोली प्रतियोगिता तथा संतों एवं गुरुजनों की उपस्थिति में स्मृति महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। शाम को राष्ट्रीय स्तर की नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी, जबकि रात में रसिया दंगल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले में ग्राम विकास प्रदर्शनी के साथ शिक्षा, संस्कार, नारी सम्मान और महिला उत्थान से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।स्मारक निदेशक सोनपाल ने बताया कि आठ अक्टूबर को जन्मोत्सव के अवसर पर हवन, महिलाओं के बधाई गीत, लोक गायन और भजन के कार्यक्रम होंगे। इसी दिन विराट किसान-युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। शाम को ब्रज के प्रसिद्ध मयूर और चरकुला नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।गोवंश संरक्षण और कुश्ती दंगल पर रहेगा जोर ।समिति अध्यक्ष एडवोकेट सोहनलाल शर्मा ने बताया कि नौ अक्टूबर को गोपूजन, स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता, राष्ट्रीय गोष्ठी, महिला लोकगीत और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही विराट कुश्ती दंगल में पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शाम को भक्ति भजन संध्या और जिकड़ी भजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया जाएगा।अंतिम दिन नारी शक्ति सम्मेलन और ब्रज की फूलों की होलीमेला समिति के संरक्षक भीकम चंद दुबे ने बताया कि 10 अक्टूबर को समापन दिवस पर नए भारत की नारी शक्ति मातृ-सम्मेलन, विराट कुश्ती दंगल, ब्रज की फूलों की होली और डांडिया नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानाट्य और नाट्य-नाटिका की प्रस्तुतियां भी मेले की शोभा बढ़ाएंगी।चार दिवसीय महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ किसान, युवा, महिलाएं, साहित्यकार और लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय, एकात्म मानववाद और स्वावलंबन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।पत्रकार वार्ता के दौरान सर्व व्यवस्था प्रमुख एडवोकेट नीरज गर्ग, योगेश आवा, मुरलीधर शर्मा, पीपी शर्मा, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, अमित सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 6 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!