दीनदयाल धाम में 7 अक्टूबर से गूंजेगा संस्कृति और साहित्य का रंग।
चार दिन चलेगा स्मृति महोत्सव, कवि सम्मेलन से लेकर विराट कुश्ती दंगल तक होंगे आयोजन।
- संवाददाता हरिपाल सिंह
मथुरा :-/ फरह। दीनदयाल धाम एक बार फिर धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। चार दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा सम्मेलन, कवि सम्मेलन, शोध संगोष्ठी और कुश्ती दंगल जैसे आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।महोत्सव की शुरुआत 6 अक्टूबर को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या से होगी। 7 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। हवन और रंगोली प्रतियोगिता के बाद मेले का औपचारिक शुभारंभ होगा। विद्या मंदिरों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगमंचीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम को रसिया दंगल का आयोजन होगा।मेला समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सोहनलाल शर्मा ने बताया कि 8 अक्टूबर को हवन एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ बधाई गीत, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और विराट युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी दिन होने वाला राष्ट्रीय कवि सम्मेलन विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल जी ने बताया कि 9 अक्टूबर को गौ पूजन एवं स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आयोजित होगी। इसके अलावा महिला लोकगीत प्रतियोगिता और विराट कुश्ती दंगल भी होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया नृत्य, गायन और जिकड़ी भजन की प्रस्तुतियां होंगी।मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि 10 अक्टूबर को विचार गोष्ठी, विराट कुश्ती दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या के साथ महोत्सव का समापन होगा।बैठक में मुरलीधर शर्मा, शिवकुमार, जगमोहन पाठक, बरिष्ठ पत्रकार सरबन शर्मा,पारस ठाकुर नरेश कटारा, महीपाल सिंह, भीकम चंद दुबे, नीरज गर्ग, निर्मला दीक्षित, बबीता पाठक, लोकेश्वर प्रताप सिंह, दिनेश गौड़, धर्मेंद्र सिंह भोला सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।
तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…
ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
