सोमवार, 9 नवंबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
मनोरंजनहरिपाल सिंह पत्रकार उजाला स्पीड न्यूज की ओर से शुभ दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। मनोरंजनधर्मवीर सिंह एवं परिवार ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। देशगिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश। मनोरंजनसंगी हॉस्पिटल ने देशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मनोरंजनअनंत कीर्ति हॉस्पिटल की ओर से देशवासियों एवं ब्रजवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दुनियाअमृता सिंह कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान। मनोरंजनहरिपाल सिंह पत्रकार उजाला स्पीड न्यूज की ओर से शुभ दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। मनोरंजनधर्मवीर सिंह एवं परिवार ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। देशगिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश। मनोरंजनसंगी हॉस्पिटल ने देशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मनोरंजनअनंत कीर्ति हॉस्पिटल की ओर से देशवासियों एवं ब्रजवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दुनियाअमृता सिंह कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान।
देश

धूमधाम से संपन्न हुआ प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का 138वां प्राकट्य महोत्सव।

संवाददाता खुशांत गुप्ता

वृंदावन। वंशीवट स्थित संकीर्तन भवन में प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का आठ दिवसीय 138वां प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत प्रख्यात भागवत प्रवक्ता गोपाल भैया के मुखारविंद से संगीतमय भागवत चरित कथा, विचार गोष्ठी, संत-विप्र एवं ब्रजवासी सेवा तथा वृहद भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।नाभा पीठ सुदामा कुटी के अध्यक्ष जगद्गुरु सुतिचन दास देवाचार्य की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें पीपा पीठाधीश्वर जगद्गुरु बाबा बलराम दास देवाचार्य महाराज, संत प्रवर गोविंदानंद तीर्थ, पुरुषोत्तम शरण महाराज, प्रख्यात साहित्यकार एवं यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, भजन सम्राट बनवारी महाराज, गोपाल भैया, विनय त्रिपाठी, मंगेश दुबे, आचार्य बद्रीश, श्रीमहंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, सौरभ गौड़, बुद्धि प्रकाश शास्त्री, डॉ. रामदत्त मिश्रा तथा पंडित श्याम सुंदर ब्रजवासी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उन्हें भारतीय वैदिक संस्कृति का संवाहक, युग प्रवर्तक तथा गोसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संत बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रभुदत्त ब्रह्मचारी ने अपने जीवन और कार्यों से भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, वैदिक संस्कृति तथा गोसेवा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को धर्म, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर सभी ने संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी के 138वें प्राकट्य महोत्सव पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।विचार गोष्ठी का संचालन पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने किया। महोत्सव के अंतर्गत संतों, विप्रों, वैष्णवों एवं ब्रजवासियों की सेवा के साथ वृहद भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें असंख्य श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।आठ दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, साहित्यकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

गिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश।

संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी गोवर्धन (मथुरा)। धार्मिक नगरी गोवर्धन में दीपावली के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और…

🕐 कल · 👁 130 पढ़ें →
देश

अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन संपन्न।

संवाददाता खुशांत गुप्ता मथुरा, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग की छात्राओं के 35 सदस्यीय दल ने…

🕐 6 दिन पहले · 👁 177 पढ़ें →
देश

बहोरिकपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्त हुए भावविभोर।

संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा अंबेडकर नगर। भीटी तहसील के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरिकपुर ग्राम सभा में श्रीमद्भागवत…

🕐 6 दिन पहले · 👁 644 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!