पहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब।
सह संपादक अशोक नेताजी
बुलंदशहर/पहासू।* विकासखंड पहासू के ग्राम चौगानपुर में नवनिर्मित दुर्गा माता मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्ति का माहौल देखने को मिला।मंदिर में स्थापना से पहले दुर्गा माता की मूर्ति को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान काली माता के स्वरूप की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भ्रमण में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए और जय माता दी के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की टोलियां अलग-अलगरंग-गुलाल में नाचते गाते हुए भक्ति में लीन दिखीं। डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर की सराहना की।इस पुनीत अवसर पर गांव के प्रमुख लोगों में अमरजीत पुत्र प्रताप सिंह उर्फ टांडेल, बृजेश कुमार लोधी पूर्व प्रधान, डॉक्टर रामप्रसाद, देवेंद्र मिस्त्री, नरेश, यतेंद्र बघेल, कालू बघेल, मिंटू, मुकेश डीलर, गोरेलाल, रूप सिंह बघेल, लखन सिंह बघेल, वीरपाल प्रजापति, सोमवीर सिंह बघेल, महेंद्र सिंह बघेल, नाथूराम गुप्ता, बौहरे फोटो स्टूडियो, पंकज बघेल, कालीचरण शर्मा उर्फ पुजारी जी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।बृजेश प्रधान ने बताया कि मंदिर निर्माण से गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिलेगा। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
