पीएम मोदी ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए कहा- मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं.
पीएम मोदी ने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, मैं इन्हें माफ़ करना चाहता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं.
उन्होंने कहा कि बचपन ग़लतियों को सुधारने का अवसर भी होता है. ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, मैं इन्हें माफ़ करना चाहता हूं.
उन्होंने कहा, “जंतर-मंतर पर जो हुआ देश और दुनिया ने देखा. कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी और अपशब्दों वाली भाषा का इस्तेमाल किया, ऐसे शब्द जो किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं हैं. मुझे व्यक्तिगत रूप से अपशब्द कहे गए, और मेरी स्वर्गीय मां को भी गाली दी गई.”
पीएम मोदी ने कहा, “बचपन में ग़लतियां होती हैं, बचपन ग़लतियों को सुधारने का अवसर भी होता, यही तो बचपना है. मैं समाज के अंदर मौजूद आक्रोश को भली-भांति समझ सकता हूँ. यह एक कल्चरल शॉक जैसा है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं. मैं उन बच्चों को माफ़ करना चाहता हूं.”
“समय आ गया है कि हम इन बच्चों को अपनाएं और उन्हें सही रास्ता दिखाएं. वे रास्ता भटक गए हैं, और उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य है. उन्हें सज़ा देना, अदालती कार्यवाही में उलझाना और समाज में परेशान करना, इनमें से किसी से भी स्थिति नहीं बदलेगी. मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूं. समाज को भी इसे स्वीकार करना चाहिए. मेरे दिल में बस एक ही भावना है.”
उन्होंने कहा, “ये बच्चे भी हमारे ही हैं. उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य है. जो भटक गए हैं, उन्हें सही रास्ता दिखाना मुश्किल है, लेकिन यह एक ऐसा काम है जो हमें करना ही होगा. मैं इन बच्चों से कहता हूं, आइए देश के लिए हम सब मिलकर आगे बढ़ें. आइए कुछ नया सीखें और अपनी ग़लतियों से भी सीखें.”
गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधियों और सरकार के मंत्रियों (केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह) के बीच हुई बातचीत में सहमति बनी थी कि प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी.

ठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री।
संवाददाता हरिपाल सिंह प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सभापति की मिली जिम्मेदारी। लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान…
भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं ।
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के बैनर तले हरियाली तीज के पावन पर्व पर महिलाओं के लिए स्थानीय…
हमास के हथियार छोड़ने के फ़ैसले पर पाकिस्तान ने क्या कहा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल वाली शांति योजना के अनुसार, हमास कुछ शर्तों के साथ हथियार डालने…
