प्रेस नोट दिनांक 14 जुलाई, 2026संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के तत्वाधान में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हमारी समिति क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट को प्रशस्ति पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस की 79 वर्षगांठ की पूर्व बेला पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माननीय करतार सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रखा गया था जिसमें देहरादून के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसी क्रम में क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृहद वृक्ष वितरण अभियान देहरादून प्रेम नगर बाजार में संपन्न किया जाएगा। समिति द्वारा वृक्षों वितरण कार्यक्रम में लगभग 500 से 600 वृक्षों का वितरण स्थानीय नागरिकों के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप सिंह अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, संयोजक नितिन कुमार, अमरनाथ कुमार, दीपक सिंह, गौरव सोनकर एवं प्रेमनगर के वरिष्ठ समाजसेवी अर्जुन कोहली उपस्थित रहे।


नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…
बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…
