बहराइच नैशनल हॉस्पिटल में गरीबों का इलाज निशुल्क, OPD चार्ज भी नहीं।
संवाददाता संजय कुमार पांडे
बहराइच। रिसिया रोड स्थित कटिलिया चौराहे पर नैशनल हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर जच्चा-बच्चा केंद्र जरूरतमंद और गरीब मरीजों के लिए सहारा बन रहा है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. वकील खान ने उजाला स्पीड न्यूज चैनल को जानकारी देते हुए बताया कि उनके अस्पताल में विभिन्न प्रकार के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।डॉ. वकील खान ने बताया कि हॉस्पिटल में मरीजों से OPD का कोई चार्ज नहीं लिया जाता। इसके अलावा यदि कोई गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीज इलाज के लिए आता है, तो उसका इलाज निशुल्क किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी जरूरतमंद मरीज इलाज से वंचित न रहे।डॉ. वकील खान ने लोगों से जरूरत पड़ने पर अस्पताल में संपर्क करने की अपील की। अस्पताल की ओर से जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।डॉ. वकील खान, डायरेक्टरनैशनल हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर, रिसिया रोड, कातिलिया चौराहा, बहराइच।

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…
बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…
