बहोरिकपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्त हुए भावविभोर।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा
अंबेडकर नगर। भीटी तहसील के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरिकपुर ग्राम सभा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक पंडित विनय तिवारी जी महाराज अपने मुखारविंद से भक्तों को अमृतमयी कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान अजामिल प्रसंग और ध्रुव चरित्र का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और भक्तिमय वातावरण में कथा का आनंद लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं।
गिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी गोवर्धन (मथुरा)। धार्मिक नगरी गोवर्धन में दीपावली के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और…
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन संपन्न।
संवाददाता खुशांत गुप्ता मथुरा, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग की छात्राओं के 35 सदस्यीय दल ने…
धूमधाम से संपन्न हुआ प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का 138वां प्राकट्य महोत्सव।
संवाददाता खुशांत गुप्ता वृंदावन। वंशीवट स्थित संकीर्तन भवन में प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का आठ दिवसीय 138वां प्राकट्य…
