बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी
बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान में ब्लॉक पहासू द्वारा मियां वाकी पद्धति से नर्सरी बनाई जा रही है, जिसका ग्रामीण पुरजोर विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव का एकमात्र खेल मैदान है, नर्सरी बनने पर बच्चों के खेलने की जगह खत्म हो जाएगी, जबकि नर्सरी के लिए दूसरी जगह उपलब्ध है।
मामले की जानकारी पर लोकप्रिय नेता पिंटू प्रमुख मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन और ग्रामीणों से बात कर आश्वासन दिया कि जब तक मैदान सुरक्षित नहीं होता, वह कंधे से कंधा मिलाकर बच्चों के हित की लड़ाई लड़ेंगे। उनके इस एलान से ग्रामीण गदगद हैं। उनके साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष लीलू प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप चौधरी रवि प्रधान भोला चौधरी पीतमपुर आदि मौजूद रहे

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।
तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…
ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
