बृज उदय प्रेरणा कैंटीन योजना की महिलाओं ने सीखा सफल कैंटीन संचालन का हुनर, विभिन्न रेस्टोरेंटों का किया भ्रमण।
संवाददाता खुशांत गुप्ता
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. पूजा गुप्ता के निर्देशानुसार बृज उदय प्रेरणा कैंटीन योजना के अंतर्गत केनरा बैंक आरसेटी (RSETI) मथुरा द्वारा संचालित 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शनिवार को मथुरा के विभिन्न प्रतिष्ठित रेस्टोरेंटों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
इस दौरान करीब 30 महिलाओं ने समोसा, कचौड़ी, ढोकला, डोसा, छोले-भटूरे, घेवर सहित विभिन्न व्यंजनों को बनाने की तकनीक, गुणवत्ता, प्रस्तुतीकरण एवं ग्राहक सेवा की बारीकियों को नजदीक से समझा। साथ ही महिलाओं ने फास्ट फूड एवं अन्य खाद्य पदार्थों के बाजार सर्वेक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं, जो भविष्य में कैंटीन संचालन के दौरान उनके लिए उपयोगी सिद्ध होंगी।
प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी संस्थान के निदेशक विनोद शर्मा ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आरसेटी संस्थान हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का बेहतर उपयोग उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं ने भी प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस भ्रमण से उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ है, जिससे कैंटीन संचालन में काफी सहायता मिलेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल एवं सुचारू रूप से संचालित कराने में एनआरएलएम के डीसी इन्द्रपाल सिंह, सतेंद्र अनुरागी, अजीत तिवारी तथा आरसेटी के दीपक पचौरी एवं सी.पी. सिंह का विशेष सहयोग रहा।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
