मथुरा में कथित मांस से भरा बैग मिलने से हड़कंपस्थानीय लोगों ने संदिग्ध को पकड़ने का किया प्रयास, बैग छोड़कर फरार; पुलिस जांच में जुटी।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी


मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की जयसिंहपुरा स्थित गणेश धाम कॉलोनी में रविवार को कथित मांस से भरा बैग मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कथित मांस से भरा बैग छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में थाना गोविंद नगर पुलिस ने बरामद बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।सूत्रों के अनुसार, सद्दाम पुत्र अकील नामक व्यक्ति के कथित रूप से मांस की सप्लाई करने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि वह मौके से भाग निकला और अपने साथ लाया गया कथित मांस से भरा बैग वहीं छोड़ गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना गोविंद नगर पुलिस को तहरीर भी सौंपी है।पुलिस का कहना है कि बरामद बैग में मौजूद सामग्री की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
