सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
राजनीति

मथुरा में राष्ट्रीय हनुमान दल की समीक्षा बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने की शिरकत।

संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी

प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत के कार्यालय का किया उद्घाटन, 25 अक्टूबर को छठे स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण।

मथुरा। राष्ट्रीय हनुमान दल की समीक्षा बैठक मथुरा में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने मुख्य रूप से शिरकत की। उनके मथुरा आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया।25 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा छठा स्थापना दिवससमीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय हनुमान दल के छठे स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। उनके मथुरा आगमन से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बैठक को संगठन की भावी गतिविधियों की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।ये पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे मौजूदबैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत, ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश सारस्वत, ब्रज क्षेत्र संरक्षक राकेश बंसल, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष देवेंद्र, जिला अध्यक्ष हरीश, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मथुरा प्रिंस कुमार सोनी, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप लवानिया, जिला संयोजक हैमबीर सिंह, ब्रज क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष विष्णु चौधरी, पूर्व युवा जिला पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह , मोहित अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप अग्रवाल, टीकाराम शर्मा, भूपेंद्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
राजनीति

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

जिला कार्यकारिणी का विस्तार, विधानसभा से लेकर नगर स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी। दो सप्ताह में…

🕐 4 दिन पहले · 👁 589 पढ़ें →
राजनीति

विकास खंड बलदेव में आयोजित रालोद की बैठक में मौजूद रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख व टीम आरएलडी संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर एवं अन्य रालोद कार्यकर्ता।

संवाददाता खुशांत गुप्ता 12 अक्टूबर की स्वाभिमान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रालोद ने झोंकी ताकत, बलदेव…

🕐 7 दिन पहले · 👁 201 पढ़ें →
राजनीति

शिकारपुर में सपा प्रत्याशी पिंटू प्रमुख की साइकिल यात्रा, उमड़ा जनसैलाब।

सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर/शिकारपुर।* जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।…

🕐 7 दिन पहले · 👁 377 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!