मारुति नगर से चोरी हुई बाइक दो दिन में बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
वृंदावन। थाना वृंदावन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का दो दिन के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सौ फुटा पुल के नीचे से दबोचा और उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध चाकू बरामद किया।बताया गया है कि मारुति नगर से दो दिन पूर्व मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। घटना के बाद अड्डा चौकी प्रभारी ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय और मजबूत करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश उर्फ इन्द्रजीत निवासी नगला कमाल, थाना खेरागढ़, जनपद आगरा को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू भी मिला, जिसके संबंध में विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी चोरी के मामले में आपराधिक इतिहास रहा है।वृंदावन कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में अड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार तथा कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…
बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।
सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…
सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…
