राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू 11 अक्टूबर को आएंगे राया, संगठन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
राया में गणेश बाग स्थित अग्रवाल सेवा सदन में शाम 4 बजे होगी बैठक, शाम 7 बजे मथुरा में प्रदेश कार्यालय का करेंगे लोकार्पण।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
राया (मथुरा)। राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू 11 अक्टूबर 2026 को राया पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान राया स्थित मां मनकामेश्वरी देवी गणेश बाग के समीप अग्रवाल सेवा सदन में शाम 4 बजे संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, वहीं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से बैठक में पहुंचने की अपील की गई है।इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू शाम 7 बजे मथुरा में राष्ट्रीय हनुमान दल के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रावत के कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। रेलवे स्टेशन के समीप गंगा मार्ग पर स्थित प्रदेश कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भी संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह है।इस अवसर पर राष्ट्रीय हनुमान दल के ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने लोगों से संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना है।वहीं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी विशाल पाराशर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और प्रदेश कार्यालय के लोकार्पण को लेकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।राष्ट्रीय हनुमान दल युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस कुमार सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में नई ऊर्जा मिलेगी।


ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
