लता मंगेशकर की जयंती पर छात्राओं ने। दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
संवाददाता खुशांत गुप्ता
मथुरा। भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की जयंती के अवसर पर अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने लता मंगेशकर के गीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रहें न रहें हम, महका करेंगे’ प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में लगभग 45 छात्राओं ने लता मंगेशकर द्वारा गाए गए विभिन्न भावों और शैलियों के करीब 22 गीतों पर नृत्य, अभिनय एवं गायन की प्रस्तुतियां दीं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेविका मधु ठाकुर का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर के गीतों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संगीत की मधुरता का एहसास कराने के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं।संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आदित्य वाजपेयी ने कहा कि लता मंगेशकर ने 1940 से 2022 तक विभिन्न भावों और भाषाओं में हजारों गीत गाए। विशिष्ट अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लता मंगेशकर को ‘स्वर साम्राज्ञी’ और ‘राग की रानी’ जैसे सम्मानजनक नामों से जाना गया। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और भारत रत्न सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया।श्री चंद्र प्रताप सिकरवार ने भी छात्राओं को लता मंगेशकर के गायन और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने लता जी के विभिन्न युगल गीत, गजल, विरह गीत, कव्वाली और भजन प्रस्तुत किए। फिल्म मुगल-ए-आजम की कव्वाली ‘तेरी महफिल में किस्मत आजमा कर’ का मंचन और अभिनय विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा ‘लग जा गले’, ‘छोड़ दे सारी दुनिया’, ‘होठों पर ऐसी बात’ और ‘नींद कभी रहती थी आंखों में’ सहित कई गीतों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मांडवी राठौर ने किया। नृत्य निर्देशन असलम ने किया। संचालन डॉ. मांडवी राठौर और डॉ. पंकज ने किया।कार्यक्रम में पायल, यति, रेनू, हैरी, श्रेयांश, ऋषभ, सचिन, शिवानी, गरिमा, भावना, प्रार्थना, प्रांजल, प्रियांशी और भूमिका की प्रस्तुतियां उल्लेखनीय रहीं।



ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
