सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
राजनीति

विकास खंड बलदेव में आयोजित रालोद की बैठक में मौजूद रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख व टीम आरएलडी संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर एवं अन्य रालोद कार्यकर्ता।

संवाददाता खुशांत गुप्ता

12 अक्टूबर की स्वाभिमान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रालोद ने झोंकी ताकत, बलदेव ब्लॉक में हुई बैठकजैंगारा में आयोजित होगी विशाल स्वाभिमान सभा, केंद्रीय मंत्री चौ. जयंत सिंह होंगे मुख्य अतिथिबलदेव। राष्ट्रीय लोकदल की 12 अक्टूबर को आगरा जनपद की फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैंगारा में आयोजित होने वाली विशाल स्वाभिमान सभा की तैयारियों को लेकर बलदेव ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में उत्साह देखने को मिला।बैठक की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने की। वक्ताओं ने 12 अक्टूबर को जैंगारा के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे होने वाली स्वाभिमान सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। सभा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौ. जयंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा स्वाभिमान सभा समाज की एकजुटता और सम्मान की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना चाहिए, कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी होगी।ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने कहा बलदेव ब्लॉक के सभी सम्मानित साथियों, बुजुर्गों और युवाओं में सभा को लेकर विशेष उत्साह है। कार्यकर्ताओं का जोश और सहयोग से जैंगारा में होने वाली स्वाभिमान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पूरी ताकत से जुटेंगे। सभी से 12 अक्टूबर को जैंगारा पहुंचकर स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूत करने की अपील की।रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख ने कहा स्वाभिमान सभा को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुट जाएं। अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाएं, एकजुट होकर भागीदारी सुनिश्चित करें।बैठक में जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, बाबूलाल प्रमुख, सुरेश भगत, सुरजीत प्रधान, बबिता देवी, रोहित प्रताप, भिक्की सिंह प्रधान, विवेक देशवार, चंद्रपाल सिंह, डॉ. महावीर सिंह, नीरज प्रधान, डॉ. सतीश चंद, डॉ. हरिओम तोमर, प्रदीप भरंगर, कोशल सिकरवार, विकाश सिंह, बच्चन पहलवान, सोमवीर सिंह धनगर, विकाश कुमार, तेजपाल सिंह, विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
राजनीति

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

जिला कार्यकारिणी का विस्तार, विधानसभा से लेकर नगर स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी। दो सप्ताह में…

🕐 4 दिन पहले · 👁 589 पढ़ें →
राजनीति

मथुरा में राष्ट्रीय हनुमान दल की समीक्षा बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने की शिरकत।

संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत के कार्यालय का किया उद्घाटन, 25 अक्टूबर को छठे स्थापना…

🕐 6 दिन पहले · 👁 542 पढ़ें →
राजनीति

शिकारपुर में सपा प्रत्याशी पिंटू प्रमुख की साइकिल यात्रा, उमड़ा जनसैलाब।

सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर/शिकारपुर।* जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।…

🕐 7 दिन पहले · 👁 377 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!