वृंदावन में युवा शिष्य की मौत, चार मंजिला इमारत से गिरने का मामला।
संवाददाता अश्वनी गौतम
वृंदावन से दिल दहला देने वाली खबर: प्रेमानंद महाराज के एक युवा शिष्य ने 4 मंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी, लेकिन जांच में जो सामने आया उसने सबको सन्न कर दिया!हैरान कर देने वाली खबर! वृंदावन में एक युवा संत के चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि अस्पताल लाए जाने पर पता चला कि उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था।मृतक की पहचान 25 वर्षीय रसिक दुलारी शरण (दीक्षा नाम) के रूप में हुई है, जो जबलपुर का रहने वाला था। उसने 2 महीने पहले प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी और दीक्षा से पहले उसका नाम दीपक था। वह केलीकुंज आश्रम के पास वाराह घाट स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम में रहता था, जहां से उसने छलांग लगाई।पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला लग रहा है क्योंकि कमरे से एक इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर बरामद हुआ है, जिससे उसने संभवतः अपना प्राइवेट पार्ट काटा। हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने उसकी डायरी और मोबाइल जब्त कर लिया है।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
