शाहीन अकैडमी में प्रदर्शन के बाद माहौल शांत, छात्रों की मांग पर प्रबंधन ने दो शिक्षकों को हटाया।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां: सोमवार को शाहीन अकैडमी के छात्रों द्वारा बेकार खाना एवं शिक्षकों द्वारा दुर्व्यवहार की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद अकैडमी प्रबंधन ने दो शिक्षकों को अकैडमी से बाहर का रास्ता दिखा दिया साथ ही खाने की गुणवत्ता में भी सुधार किया है जिस पर छात्रों ने संतुष्टि जाहिर की। सोमवार को अमरोली बंबा रोड स्थित शाहीन अकैडमी के छात्रों ने खाने की गुणवत्ता एवं अध्यापकों द्वारा छात्रों से किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर जमालपुर बंबा स्थित एफएम टावर के पास तीखा प्रदर्शन किया था जहां पुलिस ने प्रबंधन को बुलाकर छात्रों से वार्ता कराई थी जिस पर अकैडमी प्रबंधन द्वारा दोषी शिक्षकों को हटाने एवं खाने की गुणवत्ता सुधारने का आश्वासन दिया था जिस पर छात्र प्रदर्शन खत्म कर अकैडमी वापस लौट गए थे। मंगलवार को अकैडमी से प्रबंधन ने छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपित दोनों शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया एवं खाने की गुणवत्ता में भी सुधार किया जिस पर सभी छात्र संतुष्ट नजर आए। प्रबंधन समिति के मोहम्मद आमिर व डा आसिफ ने बताया कि छात्रों के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अकैडमी शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए संकल्प बद्ध है।

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।
तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…
ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
