श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री देंगे 446 करोड़ की सौगात।
संवाददाता अश्वनी गौतम
ब्रज तीर्थ विकास परिषद और एमवीडीए की 42 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास-लोकार्पण।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन को 446.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें 263.69 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 182.39 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 23 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ एवं एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के अनुसार, शिलान्यास वाली परियोजनाओं में ऊंचागांव की सखीगिरी पर्वत के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र का ईको-रेस्टोरेशन, महावन के प्रेमनगर स्थित बौद्ध विहार परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास, शेरगढ़ के श्री दाऊजी मंदिर परिसर का संरक्षण, पंडाल, पार्किंग व सुलभ प्रसाधन निर्माण, फरह के दीनदयाल धाम में पर्यटन अवस्थापना केंद्र और वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर फसाड लाइटिंग, सौंदर्यीकरण व साइनेज प्रमुख हैं।एमवीडीए की परियोजनाओं में छाता में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड, छटीकरा-वृंदावन मार्ग का सौंदर्यीकरण, मथुरा कट से टैंक चौराहा मार्ग का सौंदर्यीकरण, लक्ष्मी नगर तिराहे से कृष्णापुरी तिराहे तक सड़क का उच्चीकरण, बरसाना परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग व पर्यटक सुविधाएं तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास स्ट्रीट फसाड का विकास शामिल है।लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में अकबरपुर जैत का टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, करहला में बज्रनाभ समाधि का पुनरुद्धार, सुनरख स्थित सौभरि ऋषि वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण, झाड़ी वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालु सुविधाएं और पानीगांव यमुना पुल पर फसाड लाइटिंग शामिल हैं।इसके अलावा मथुरा परिक्रमा मार्ग का नवीनीकरण, विभिन्न भाषाओं में साइनेज बोर्ड, गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में गेस्ट हाउस, यमुना एक्सप्रेस-वे से पागल बाबा मंदिर-वृंदावन रोड पर प्रवेश द्वार और विभिन्न बॉर्डर प्वाइंट पर भव्य प्रवेश द्वार भी लोकार्पित किए जाएंगे।इन परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन, यात्री सुविधाओं, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और स्थानीय हस्तशिल्प गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।
तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…
ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
