सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
सह संपादक अशोक कुमार
बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के दावेदार पिंटू प्रमुख ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह बघेल के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। गांव में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।पिंटू प्रमुख ने गांव में ग्रामीणों, बुजुर्गों और युवाओं सेu मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों, खासकर किसान, नौजवान और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिकारपुर की जनता विकास से वंचित है। यदि पार्टी उन्हें टिकट देकर मौका देती है तो वह क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के लिए ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का जो प्यार मिल रहा है, वह बदलाव का संकेत है।

बिना लाइसेंस चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर स्वामी के गोदाम पर छापा।
तीन पेटी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई। संवाददाता हर्ष राठी जवां: सोमवार को…
ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
