अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल जनकल्याण समिति द्वारा किया गया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान।
संवाददाता खुशांत गुप्ता
वृन्दावन। गोदा विहार मन्दिर में अग्रवाल जनकल्याण समिति द्वारा श्रीअग्रसेन भगवान की 5150 वीं जयंती पर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से पूजन किया गया और समाज के नगर स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट महानुभावों का सम्मान किया गया।समिति के संरक्षक रामकिशन अग्रवाल बसेरा वाले और अध्यक्ष लक्ष्मण सर्राफ ने भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा समाज सेवा और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखना रहा है।इस अवसर पर जगन्नाथ पोद्दार, राजकुमार अग्रवाल कपड़े वाले, वैभव अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, डा. गिरधारी अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल , सचिन अग्रवाल, भोला अग्रवाल, ललित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, कु. नित्या गर्ग, कु. कृति अगवाल, कु. अंजलि अग्रवाल, कु. हंसिका अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
