अधिवक्ता परिषद ,ब्रज प्रदेश की मथुरा इकाई की बैठक संपन्न।
संगठन मजबूती, न्याय परामर्श और स्वाध्याय मंडल पर हुई गहन चर्चा
मथुरा, 1 अगस्त 2026:अधिवक्ता परिषद, ब्रज प्रांत की मथुरा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पूर्व ADGC क्रिमिनल श्री सूर्यवीर सिंह जी जिला अध्यक्ष जी के चेंबर पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ ‘वन्दे मातरम्’ गान के साथ किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष श्री सूर्यवीर सिंह (पूर्व ADGC क्रिमिनल) ने की तथा कुशल संचालन निमेश कुमार गर्ग द्वारा किया गया।वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक निर्देशबैठक में ,क्षेत्र संयोजक श्री विपिन त्यागी जीप्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व DGC (राजस्व) श्री चंद्रमोहन अग्रवाल, तथा NCM श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं श्री रोहित मालिक जी प्रदेश मंत्री का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।युवा अधिवक्ताओं की सहभागिता पर बल (श्री विपिन त्यागी द्वारा):तहसील संयोजकों को कार्यकारिणी में जोड़ने तथा पूर्व/वर्तमान ADGC को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाने का सुझाव दिया गया।’स्वाध्याय केंद्र’ (Study Circle) का संचालन एवं विषयों का प्रस्तुतीकरण युवा अधिवक्ताओं से कराने का निर्णय लिया गया।स्वाध्याय मंडल में सवाल-जवाब की प्रक्रिया को सुचारू बनाने हेतु पर्ची माध्यम अपनाने और स्वाध्याय मंडल प्रमुख के साथ 2-3 सहयोगी सदस्यों को जोड़ने पर सहमति बनी।न्याय परामर्श एवं संगठन विस्तार (श्री सुभाष चंद्र गुप्ता द्वारा):’न्याय परामर्श केंद्र’ की स्थापना का मार्गदर्शन दिया गया, जिसके तहत सप्ताह में एक दिन या 15 दिन में एक बार पंजीयन/रजिस्टर (नाम, मोबाइल नंबर, पता एवं समस्या) संधारित किया जाएगा। इसमें ‘सेवा भारती’ का सहयोग लिया जा सकता है।संगठन विस्तार के लिए पुरानी कार्यकारिणी के अनुभवों को साथ लेते हुए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।आय-व्यय की समीक्षा:बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिषद के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांस्वाध्याय मंडल की अगली बैठक में किया जाना है। आगामी दिनों में मथुरा लाइब्रेरी में स्वाध्याय मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसका मुख्य विषय ‘Maintenance 125crpc/144bnss रहेगा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री चेतन सिंह मार्गदर्शन देंगे।’न्याय प्रभा’ पत्रिका वितरण: स्वाध्याय मंडल वाले दिन ‘न्याय प्रभा’ पत्रिका के सुचारू वितरण हेतु श्री पंकज जोशी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के लिए श्री योगेश शर्मा तथा सिविल विभाग के लिए श्री धीरेंद्र सारस्वत को जिम्मेदारी दी गई है।समापन एवं उपस्थितिबैठक के अंत में अध्यक्ष श्री सूर्यवीर सिंह ने सभी आगंतुक अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ। बहुत ही शॉर्ट मैसेज में हुईबैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित सम्मानित श्री सूर्यवीर सिंह, निमेश कुमार गर्ग, धीरेंद्र सारस्वत, असित, चंद्रमोहन अग्रवाल, सुभाष चंद्र गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, खरग सिंह छोकर, कृष्णकांत पांडे, गौरव सिंह (अधिवक्ता), पूजा शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार सारस्वत, उमेश कुमार, पंकज जोशी, सतीश सिंह, बबीता सिंह, देवेंद्र उपाध्याय, भरत कुमार अग्रवाल, चंद्रकांता भदौरिया, विजय कुमार, त्रिलोकी नाथ, विनोद कुमार अग्रवाल सहित कई अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
