अनूपशहर में गंगा जी पर गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी।
संवाददाता गगन कुमार
अनूपशहर। सावन मास की गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अनूपशहर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज़ से आए हजारों श्रद्धालु रात से ही गंगा तट पर पहुंचने लगे और मस्तराम घाट, जान्हवी द्वार, बवस्तर गंज चौराहा, लाल महादेव तथा मंसूरी घाट सहित विभिन्न घाटों पर तंबू लगाकर विश्राम किया। सुबह होते ही श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर स्नान किया और पूजा-अर्चना की।स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का सम्मान किया और उनके प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे गंगा तट पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के भी व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर अनूपशहर के गंगा घाट श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आए।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
