अमोनिया प्लांट में मॉक ड्रिल से परखी गई सुरक्षा और राहत-बचाव की तैयारियां।
संवाददाता हर्ष राठी
अलीगढ़ के कासिमपुर पावर हाउस स्थित 660 मेगावाट अमोनिया प्लांट में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा, राहत और बचाव की तैयारियों को परखा गया। इस दौरान प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, सिविल डिफेंस और पावर हाउस के अधिकारियों ने मौजूद रहकर मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।कासिमपुर पावर हाउस के 660 मेगावाट अमोनिया प्लांट में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान किसी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के जरिए संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया।मॉक ड्रिल में अभियंता नवीन निश्चल, अधिशासी अभियंता, अभियंता पुष्पेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय), अभियंता हरजीत सिंह, अधिशासी अभियंता, अभियंता पंकज त्यागी, अधिशासी अभियंता, अभियंता विकास आनंद, अधिशासी अभियंता तथा अभियंता मनोज आर्य, सहायक अभियंता मौजूद रहे।इसके अलावा अतुल कुमार गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट, श्वेता जिंदल, नायब तहसीलदार, डॉ. संदीप कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रोजेक्ट अस्पताल, डॉ. एम.ए. मलिक, चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवां, मुकेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अलीगढ़ तथा सी.पी. सिंह, सिविल डिफेंस, अलीगढ़ भी मॉक ड्रिल में शामिल रहे।इस दौरान आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, संबंधित टीमों की तत्परता और आपसी समन्वय का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों और संबंधित विभागों को किसी भी संभावित आपातकालीन परिस्थिति के लिए तैयार रखना और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता को परखना था।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
