अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजनाप्लांट डिस्पेंसरी में लगा निशुल्क हड्डी व कैंसर जांच परामर्श शिविर।
सह संपादक अशोक नेताजी
दिनांक 6.10.2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना के प्लांट डिस्पेंसरी में नि:शुल्क अस्थि व कैंसर संबंधित स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन मैक्स हॉस्पिटल वैशाली गाजियाबाद की स्वास्थ्य टीम के सहयोग से किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अमिताभ आनंद ने फीता काटकर किया तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद दानिश तथा मुख कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर सुप्रिया वाधवा का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।शिविर के आरंभ में डॉक्टर सुप्रिया वाधवा ने तंबाकू चबाने तथा धूम्रपान करने से होने वाले कैंसर तथा उससे बचाव पर अतिथि व्याख्यान दिया तथा इस हेतु परियोजना महाप्रबंधक ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तथा बताया कि यह प्रोग्राम तो केंद्र सरकार के आदेश अनुसार पूरे भारत में चल रहे हैं लेकिन हम अपने यहां समय-समय पर इस तरह के जांच शिविर लगवाते रहते हैं हम प्लांट में कार्यरत कर्मचारीयों एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा चिंतित रहते हैंपरियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप कुमार यादव ने बताया कि इस शिविर में वजन, बीपी, शुगर के अतिरिक्त बोन मिनिरल डेंसिटी (बीएमडी) जैसी महंगी जांच तथा उपरोक्त अनुभवी विशेषज्ञों से परामर्श आकर्षण का केंद्र रहा तथा लोगों की भीड़ देखी गई । इस शिविर में लोगों ने अनुशासित ढंग से रजिस्ट्रेशन के उपरांत जांच कराई तथा परामर्श लिया। इस स्वास्थ्य शिविर में 98 लोगों ने प्रतिभाग किया।इस स्वास्थ्य शिविर में इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार, इंजीनियर डीबी पाल, इंजीनियर बालमुकुंद यादव, इंजीनियर पंकज त्यागी, चंद्र प्रकाश यादव, विमलेश वुढांसी, खुशबू ,नरेश, अभिषेक भारती, देवेंद्र शुक्ला, सजल कुलश्रेष्ठ, राजू पाठक, धीरेंद्र प्रताप, पदम सिंह, नमिता, शालिनी, तरुन, नाहर, किशनपाल, छत्रपाल आदि उपस्थित रहे।

सनातन संस्कृति और महाभारत के अअनछुए पहलुओं को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म ‘कुरुभूमि’ का भव्य प्रीमियर।
संवाददाता खुशांत गुप्ता बेनेट यूनिवर्सिटी के युवा विद्यार्थियों ने शोध और रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया भारतीय…
अमरनाथ विद्या आश्रम में विद्यार्थियों के लिए ‘लीगल अवेयरनेस’ कार्यक्रम का आयोजन।
संवाददाता खुशांत गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम ने साइबर अपराध, पॉक्सो एक्टएवं कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूकमथुरा।…
अलीगढ़ : हरदुआगंज तापीय परियोजना प्लांट डिस्पेंसरी में लगा निःशुल्क हृदय व श्वास रोग शिविर।
सह संपादक अशोक नेताजी संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना कासिमपुर के प्लांट डिस्पेंसरी में हृदय…
