आयुष छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, OPD रही बंद।
संवाददाता हर्ष राठी
अलीगढ़। आयुष छात्रों के स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 6 दिनों से अलीगढ़ के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है छात्रों ने सरकार से मांग की कि आयुष इंटर्न्स को मिलने वाले स्टाइपेंड को वर्तमान ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह किया जाए।प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड वर्ष 2011 से अब तक नहीं बढ़ाया गया है, जबकि इस दौरान महंगाई और जीवन-यापन की लागत में काफी वृद्धि हुई है। छात्रों ने कहा कि इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पताल में मरीजों की देखभाल, OPD एवं अन्य चिकित्सकीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड मिलना चाहिए।इसी मांग को लेकर छात्रों ने आज कॉलेज परिसर में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और OPD को बंद रखकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। छात्रों ने सरकार से जल्द से जल्द स्टाइपेंड बढ़ाने पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।आयुष यूनाइटेड एसोसिएशन (AUA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव ने कहा, “आयुष छात्र और इंटर्न लंबे समय से अपने अधिकार के लिए आवाज उठा रहे हैं। वर्ष 2011 से स्टाइपेंड में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है। हमारी मांग है कि आयुष इंटर्न्स के स्टाइपेंड को ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह किया जाए। सरकार को आयुष छात्रों की इस जायज मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।”छात्रों का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि आयुष छात्रों के सम्मान, अधिकार और बेहतर भविष्य की मांग को लेकर है। छात्रों ने कहा कि यदि मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपने आंदोलन को आगे भी जारी रखेंगे।मुख्य मांग:➡️ आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड ₹7,500 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह किया जाए।➡️ वर्ष 2011 से लंबित स्टाइपेंड वृद्धि को तत्काल लागू किया जाए।➡️ आयुष इंटर्न्स को उनकी सेवाओं और जिम्मेदारियों के अनुरूप उचित मानदेय दिया जाए।“आयुष छात्रों की मांग स्पष्ट है—₹7,500 नहीं, अब ₹25,000 स्टाइपेंड चाहिए।”

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
