एसएन टॉप टेन क्लासेज स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, निकाली स्वच्छता रैली और किया वृक्षारोपण।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
राया। कस्बा राया स्थित एसएन टॉप टेन क्लासेज स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली के बाद विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने सड़क पर सफाई कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्ष, सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम में विद्यालय की संस्थापक चौधरी नीलम देवी, प्रबंधक डॉ. श्यामवीर सिंह, प्राचार्य अंकित चौधरी सहित अध्यापक भरत सिंह, राजवीर सिंह, सलोनी चौधरी, नीरज चौधरी, ज्योति कुमारी, पीतम सिंह एवं शिव कुमार चौधरी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।



ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
