गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, चार यात्रियों की मौत।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा
अकबरपुर। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को प्रातः करीब 5:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 पर वॉल्वो बस (वाहन संख्या-BR28P4660) और ट्रेलर (वाहन संख्या-RJ29GB5035) की दुर्घटना हो गई है।सूचना मिलते ही थाना जैतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल, अकबरपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर किया गया है।प्रारंभिक जांच में पता चला कि उक्त वॉल्वो बस TEGRA EXPRESS की है, जो दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। प्रथम दृष्टया चालक को सुबह झपकी आने के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया तथा घायलों के उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।घायल व्यक्तियों का विवरणसुमित मिश्रा, पुत्र चंद्र भूषण मिश्रा, उम्र 28 वर्ष, निवासी रग्घुन कोठी, बिहार।सुमित आनंद, पुत्र स्वर्गीय योगेश्वर, उम्र 40 वर्ष, निवासी दरभंगा, बिहार।रिंकू कुमारी, उम्र 45 वर्ष, निवासी मुजफ्फरपुर नगर, बिहार।मृतक का विवरणसचिन कुमार, पुत्र रविंद्र कुमार, निवासी महुआ छतवारा, जनपद वैशाली, बिहार।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
