जवा CHC में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर।
संवाददाता हर्ष राठी
जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लतेश लोधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रविकांत माहेश्वरी, प्रदेश सह-संयोजक नीतू चौधरी, हरिशंकर, अजय, ध्रुव, गोदा मंडल अध्यक्ष यतेंद्र लोधी, टिंकू, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय चौधरी, बब्लू राजपूत और विनोद प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं ने इसे जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया। आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक सेवा के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मनाया।

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।
राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…
विधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: भाजपा द्वारा अलीगढ़ की विधान परिषद सीट स्नातक व शिक्षक को जीतने के लिए…
24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे।
संवाददाता हर्ष राठी जवां: थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई मोटर चोरी के मामले में घटना के 24…
