गुरुवार, 27 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
देश

जहांगीराबाद में नर-नारायण सेवा संस्थान का मिलन समारोह, समर्पण और समाजहित का दिखा अद्भुत संगम !!

संस्थान के छठे स्थापना दिवस पर आर.सी फार्म में हुआ भव्य आयोजन, समाजसेवियों व वरिष्ठ चिकित्सकों ने बढ़ाया उत्साह।

जहांगीराबाद। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नर-नारायण सेवा संस्थान के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार देर सायं तक आरसी फार्म हाउस में भव्य “मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं संस्था के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. गोयल ने संस्था द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इन्हें निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए वरिष्ठ चिकित्सक मुकेश अग्रवाल ने कहा कि जहांगीराबाद उनकी जन्मभूमि और बचपन की यादों से जुड़ा नगर है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में अवसर मिला तो वह पुनः यहां आकर समाज की सेवा करेंगे। उनके संबोधन ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ वीरेंद्र अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रहीं।कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन मास्टर चंद्रभान शर्मा एवं वरुण गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर वरिष्ठ एमडी चिकित्सक देवेंद्र गर्ग ने अपने शानदार भजन की प्रस्तुति देकर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। उधर, समाजसेवी हेमंत बंसल ने एक महत्वपूर्ण एलान समाजहित में किया। उन्होंने अपनी स्वर्गीय माताजी की स्मृति में दो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं की निःशुल्क शिक्षा का संपूर्ण दायित्व प्रत्येक वर्ष उठाने की घोषणा की। उनकी इस पहल की उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से सराहना की।समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष अनूपशहर ब्रजेश गोयल ने कहा कि संस्था को सभी सदस्यों को मिलजुलकर आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सेवा का लाभ पहुंच सके।वहीं पालिकाध्यक्ष जहांगीराबाद किशनपाल सिंह लोधी ने संस्था द्वारा संचालित अंतिम यात्रा बस, शव फ्रीजर, एम्बुलेंस एवं अन्य जनसेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नर-नारायण सेवा संस्थान मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है। नगर के लोगो को इन सुविधाओं से काफी लाभ पहुंचा हैं।कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव राजीव अग्रवाल ने वर्षभर के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने संस्था के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया। इस दौरान अशोक जिंदल, डॉ. नीरज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, सुधीर गोयल, रविन्द्र गर्ग, अजय बंसल, अशोक वार्ष्णेय, मंडी प्रधान जयप्रकाश गर्ग, रामावतार तायल, सुरेंद्र अग्रवाल, सतीश गर्ग, तुषार कंसल, हर्षित अग्रवाल, सनी जिंदल ,मनीष वर्मा सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहें।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।

संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…

🕐 कल · 👁 738 पढ़ें →
देश

बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।

सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…

🕐 3 दिन पहले · 👁 194 पढ़ें →
देश

सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…

🕐 6 दिन पहले · 👁 569 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!