गुरुवार, 10 सितंबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशट्यूमर से जंग, रोबोटिक सर्जरी से जीत: 14 वर्षीय आदर्श को मैक्स वैशाली में मिला नया जीवन। देशराजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई। देशसुप्रीम कोर्ट के तेज तर्रार एड डा ए.पी. सिंह बनाए गए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक। देशशाहरूख गिरफ्तार, तमंचा और पिस्टल समेत कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई। देश1965 युद्ध के शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में एक महिला सहित 86 युवाओं ने किया रक्तदान। देशलक्ष्मीनारायण चौधरी का बयान निन्दनीय और गठबन्धन धर्म के खिलाफ। देशट्यूमर से जंग, रोबोटिक सर्जरी से जीत: 14 वर्षीय आदर्श को मैक्स वैशाली में मिला नया जीवन। देशराजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई। देशसुप्रीम कोर्ट के तेज तर्रार एड डा ए.पी. सिंह बनाए गए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक। देशशाहरूख गिरफ्तार, तमंचा और पिस्टल समेत कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई। देश1965 युद्ध के शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में एक महिला सहित 86 युवाओं ने किया रक्तदान। देशलक्ष्मीनारायण चौधरी का बयान निन्दनीय और गठबन्धन धर्म के खिलाफ।
देश

ट्यूमर से जंग, रोबोटिक सर्जरी से जीत: 14 वर्षीय आदर्श को मैक्स वैशाली में मिला नया जीवन।

संवाददाता अश्वनी गौतम

महाराष्ट्र के पुणे के निकट ग्रामीण क्षेत्र से आए 14 वर्षीय आदर्श के लिए मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर, वैशाली में की गई दुर्लभ रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी नई उम्मीद लेकर आई। आदर्श थायरॉयड ग्लैंड में ट्यूमर की समस्या से जूझ रहा था और उसके उपचार के लिए सर्जरी आवश्यक थी। कम उम्र होने के कारण परिवार की एक बड़ी चिंता सर्जरी के बाद गर्दन पर पड़ने वाला स्थायी निशान भी था।मरीज की उम्र और स्थिति को ध्यान में रखते हुए मैक्स वैशाली की वरिष्ठ सर्जिकल एवं रोबोटिक ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सीमा सिंह के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने अत्याधुनिक रोबोटिक ट्रांसएक्सिलरी तकनीक का इस्तेमाल किया। इस प्रक्रिया में बगल के रास्ते से थायरॉयड तक पहुंच बनाकर ट्यूमर को सुरक्षित रूप से हटाया गया, जिससे गर्दन पर बाहरी चीरा लगाने से बचा जा सका।सर्जरी के बाद आदर्श की स्थिति स्थिर रही और उसकी रिकवरी संतोषजनक रही। परिवार के लिए यह उपचार केवल बीमारी से राहत ही नहीं, बल्कि आदर्श के आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।डॉ. सीमा सिंह ने कहा, “कम उम्र के मरीजों में हमारा लक्ष्य केवल बीमारी का प्रभावी उपचार करना नहीं, बल्कि उनके भविष्य, आत्मविश्वास और जीवन की गुणवत्ता को भी सुरक्षित रखना है। उचित मरीजों में रोबोटिक तकनीक इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।”यह सफल सर्जरी जटिल थायरॉयड ट्यूमर के उपचार में आधुनिक रोबोटिक तकनीक की बढ़ती संभावनाओं और बेहतर कॉस्मेटिक परिणामों को दर्शाती है।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई।

संवाददाता हर्ष राठी अलीगढ़। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अलीगढ़ के समस्त छात्रों ने सरकार से चिकित्सकीय…

🕐 14 घंटे पहले · 👁 601 पढ़ें →
देश

सुप्रीम कोर्ट के तेज तर्रार एड डा ए.पी. सिंह बनाए गए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक।

संवाददाता हर्ष राठी जवां (अलीगढ़):पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ…

🕐 14 घंटे पहले · 👁 458 पढ़ें →
देश

शाहरूख गिरफ्तार, तमंचा और पिस्टल समेत कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई।

संवाददाता हर्ष राठी “रात्र्यधिकारी उ०नि० श्री हरिभान सिंह मय हमराह रि०का० 2848 अभिषेक चपराणा के रवाना शुदा रफ्ता…

🕐 कल · 👁 240 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!