सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

डीपीबीएस कॉलेज में प्रसिद्ध सांख्यिकीविद् प्रोफेसर सीआर राव के जन्मोत्सव पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन।

संवाददाता गगन कुमार

डीपीबीएस कॉलेज के सांख्यिकी विभाग में प्रसिद्ध सांख्यिकीविद् प्रोफेसर सीआर राव के जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक भव्य अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं सांख्यिकी विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर चंद्रावती के सफल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में सांख्यिकी विभाग के सीनियर प्रोफेसर पीके त्यागी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में प्रोफेसर सीआर राव के सांख्यिकीय सिद्धांतों और देश के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रोफेसर त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में सांख्यिकी का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है और प्रोफेसर सीआर राव के विचार आज भी शोधकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। प्रोफेसर चंद्रावती ने अपने संबोधन में कहा कि सांख्यिकी न केवल शैक्षणिक अनुसंधान बल्कि देश के आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण की भी रीढ़ है। प्रोफेसर चंद्रावती ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और युवाओं से प्रोफेसर सीआर राव के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के अन्य प्राध्यापक और सांख्यिकी विभाग के एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विभाग के श्री नरेन्द्र रंजन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर ऋषि अग्रवाल डॉक्टर लक्ष्मण सिंह इत्यादि प्राध्यापक उपस्थित रहे

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 9 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!