गुरुवार, 27 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
देश

डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय, अनूपशहर में प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के निर्देशन में भौतिकी विभाग के तत्वावधान में अक्षय ऊर्जा दिवस का सहर्ष आयोजन किया गया।

संवाददाता गगन कुमार

अनूपशहर। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अक्षय ऊर्जा के महत्व, उसके विभिन्न स्रोतों तथा पर्यावरण संरक्षण में उसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर भौतिकी विभागाध्यक्ष *डॉ. यजवेन्द्र कुमार* ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा तथा अन्य अक्षय ऊर्जा स्रोतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा न केवल ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक है, बल्कि यह प्रदूषण को कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रावती ने बताया कि भारत में हर साल 20 अगस्त को अक्षय ऊर्जा दिवस (Renewable Energy Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2004 में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा की गई थी। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन की याद में भी मनाया जाता है। आपने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूक होकर इसके प्रयोग और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऊर्जा संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकता है।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अक्षय ऊर्जा के महत्व, ऊर्जा संरक्षण तथा सतत विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। इस अवसर पर भौतिकी विभाग के शिक्षकगण एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के संकल्प के साथ हुआ।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।

संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…

🕐 कल · 👁 738 पढ़ें →
देश

बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।

सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…

🕐 3 दिन पहले · 👁 194 पढ़ें →
देश

सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…

🕐 6 दिन पहले · 👁 569 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!