सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक सजेगा स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कृति का महाकुंभ।

8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि, किसान एवं युवा सम्मेलन में करेंगे सहभागिता।

संवाददाता हरिपाल सिंह

मथुरा/फरह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम में उनके जन्मोत्सव के अवसर पर चार दिवसीय विराट पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। मेले की थीम “स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कृति का महाकुंभ, अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक” रखी गई है।मेले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के साथ अंत्योदय, गोपालन, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पाद, स्वावलंबन और ब्रज की लोक संस्कृति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। मेला परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष जोर रहेगा।मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि मेले का पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह में देश-विदेश में भारतीय संस्कृति का संदेश पहुंचाने वाले 51 संतों को आमंत्रित किया गया है। वहीं 8 अक्टूबर को मेले का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।छह अक्टूबर से शुरू होगा कार्यक्रम6 अक्टूबर, मंगलवार को मेले की पूर्व संध्या पर शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पंडित मनीष शर्मा प्रस्तुति देंगे।7 अक्टूबर को कलश यात्रा और मेला शुभारंभ7 अक्टूबर, बुधवार को प्रातः 7:30 बजे विद्यालय घोष के साथ स्मारक स्थली से मंदिर परिसर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। 8:30 बजे मेला शुभारंभ हवन होगा। 9:30 बजे रंगोली प्रतियोगिता के साथ संतों एवं गुरुजनों की गरिमामयी उपस्थिति में मेला शुभारंभ होगा। शंख वादन, राष्ट्रीय स्तर की नृत्य नाटिका तथा विद्या मंदिरों के बच्चों की रंगमंचीय प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। रात 10 बजे रसिया दंगल आयोजित होगा।8 अक्टूबर को होगा मुख्य कार्यक्रम8 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को प्रातः 8 बजे हवन एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा, जिसमें महिलाओं द्वारा बधाई गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। 10 बजे लोक गायन एवं भजन कार्यक्रम होगा।दोपहर 12 बजे विराट किसान एवं युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।शाम 6:30 बजे ब्रज के प्रसिद्ध मयूर एवं चरकुला नृत्य की प्रस्तुति होगी। रात 9 बजे कवि संयोजक जगमोहन पाठक के संयोजन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।9 अक्टूबर को गौ पूजन, शोध सेमिनार और दंगल9 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 9 बजे गौ पूजन एवं स्वस्थ गौवंश प्रतियोगिता होगी। 10 बजे “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर विचार” विषय पर राष्ट्रीय शोध सेमिनार तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।दोपहर 2 बजे महिला लोकगीत एवं मेहंदी प्रतियोगिता के साथ विराट कुश्ती दंगल होगा। शाम 6 बजे मथुरा की प्रसिद्ध भजन गायिका साध्वी पूर्णिमा (पूनम दीदी) की विशेष भक्ति भजन संध्या होगी। रात 10 बजे जिकड़ी भजन का आयोजन किया जाएगा।10 अक्टूबर को मातृ सम्मेलन के साथ होगा समापन10 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे मातृ सम्मेलन आयोजित होगा, जिसका विषय “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते: नए भारत की निर्माता नारी शक्ति” रहेगा। दोपहर 2 बजे विराट कुश्ती दंगल, शाम 3 बजे ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली और शाम 5 बजे आगरा की एकता जैन टीम द्वारा विशेष डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।शाम 7 बजे ख्याति प्राप्त महानाट्य “अंतिम पायदान का सच” तथा रात 9 बजे सुप्रसिद्ध नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही चार दिवसीय स्मृति महोत्सव का समापन किया जाएगा।मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाठक, दीनदयाल धाम स्मारक के निदेशक सोनपाल सिंह एवं मेला मीडिया प्रभारी श्रवण शर्मा ने मेले की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 5 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!