दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बरेली हाईवे के बलदेव रोड अंडरपास के पास से पुलिस ने दबोचा।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी
राया। थाना राया पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को बरेली हाईवे स्थित बलदेव रोड अंडरपास से करीब 20 मीटर आगे से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना राया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चामुंडा गली निवासी सोहेल पुत्र अब्दुलरहमान उर्फ रहमान उसकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 305/2026 धारा 87, 351(2) एवं 64 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना और तलाश के दौरान आरोपी सोहेल पुत्र अब्दुलरहमान उर्फ रहमान, निवासी चामुंडा गली, मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा व थाना राया, जनपद मथुरा को दोपहर करीब 12:25 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक इंतजार अली और कांस्टेबल 963 रामसिंह शामिल रहे।

जनपद अंबेडकर नगर जिला के भीटी तहसील में जिला अधिकारी द्वारा किया गया तहसील दिवस,
संवाददाता इंद्रेश मिश्रा जनपद अंबेडकर नगर के भीटी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अंबेडकर नगर जिला…
बुलडोजर से 20 साल पुरानी दुकान गिराने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन बाजार में करीब 20 वर्ष पुरानी दुकान को अज्ञात…
सामाजिक न्याय एवं समग्र हिस्सेदारी के लिए पेरियार ने किया संघर्ष।
संवाददाता खुशांत गुप्ता अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा समाज सुधारक, महान विद्वान,भारत के सुकरात, बहुजनों के क्रांतिकारी संत…
