सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

पथराव और फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार।

संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी

बबूल का पेड़ काटने को लेकर हुआ था विवाद, घर पर ईंट-पत्थर फेंकने और कैमरे तोड़ने का आरोप।

मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने पथराव और फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को सोमवार तड़के बरेली हाईवे से कोयला अलीपुर रोड से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह मकान के पास खड़े बबूल के पेड़ को काटने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में शाम करीब सात बजे कुछ लोगों ने घर पर पहुंचकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान डंडे से घर में लगे कैमरों को तोड़ने तथा जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप है।मामले में दी गई तहरीर के आधार पर थाना रिफाइनरी में मुकदमा अपराध संख्या 303/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जतिन पुत्र कन्हैयालाल निवासी कोयला अलीपुर, सचिन पुत्र अजब सिंह निवासी कृष्णकुंज टाउनशिप और संस्कार पुत्र मनीश कुमार निवासी कदंब विहार को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक आरोपी जतिन के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट सहित मारपीट और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, उपनिरीक्षक विक्रान्त तोमर, पविन्द्र कुमार, कपिल नागर सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 6 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!