पीएम मोदी ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए कहा- मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं.
पीएम मोदी ने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, मैं इन्हें माफ़ करना चाहता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं.
उन्होंने कहा कि बचपन ग़लतियों को सुधारने का अवसर भी होता है. ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, मैं इन्हें माफ़ करना चाहता हूं.
उन्होंने कहा, “जंतर-मंतर पर जो हुआ देश और दुनिया ने देखा. कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी और अपशब्दों वाली भाषा का इस्तेमाल किया, ऐसे शब्द जो किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं हैं. मुझे व्यक्तिगत रूप से अपशब्द कहे गए, और मेरी स्वर्गीय मां को भी गाली दी गई.”
पीएम मोदी ने कहा, “बचपन में ग़लतियां होती हैं, बचपन ग़लतियों को सुधारने का अवसर भी होता, यही तो बचपना है. मैं समाज के अंदर मौजूद आक्रोश को भली-भांति समझ सकता हूँ. यह एक कल्चरल शॉक जैसा है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं. मैं उन बच्चों को माफ़ करना चाहता हूं.”
“समय आ गया है कि हम इन बच्चों को अपनाएं और उन्हें सही रास्ता दिखाएं. वे रास्ता भटक गए हैं, और उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य है. उन्हें सज़ा देना, अदालती कार्यवाही में उलझाना और समाज में परेशान करना, इनमें से किसी से भी स्थिति नहीं बदलेगी. मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूं. समाज को भी इसे स्वीकार करना चाहिए. मेरे दिल में बस एक ही भावना है.”
उन्होंने कहा, “ये बच्चे भी हमारे ही हैं. उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य है. जो भटक गए हैं, उन्हें सही रास्ता दिखाना मुश्किल है, लेकिन यह एक ऐसा काम है जो हमें करना ही होगा. मैं इन बच्चों से कहता हूं, आइए देश के लिए हम सब मिलकर आगे बढ़ें. आइए कुछ नया सीखें और अपनी ग़लतियों से भी सीखें.”
गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधियों और सरकार के मंत्रियों (केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह) के बीच हुई बातचीत में सहमति बनी थी कि प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी.

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार, विधानसभा से लेकर नगर स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी। दो सप्ताह में…
मथुरा में राष्ट्रीय हनुमान दल की समीक्षा बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने की शिरकत।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत के कार्यालय का किया उद्घाटन, 25 अक्टूबर को छठे स्थापना…
विकास खंड बलदेव में आयोजित रालोद की बैठक में मौजूद रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख व टीम आरएलडी संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर एवं अन्य रालोद कार्यकर्ता।
संवाददाता खुशांत गुप्ता 12 अक्टूबर की स्वाभिमान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रालोद ने झोंकी ताकत, बलदेव…
