सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

फरह के सनोरा गांव में आकाशीय बिजली का कहर, डेढ़ लाख की दुधारू भैंस की मौत।

10 से 12 लीटर प्रतिदिन दूध देने वाली भैंस की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई आर्थिक मदद की गुहार, डॉक्टर ने दिया आश्वासन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी आगे की कार्रवाई।

संवाददाता हरिपाल सिंह

फरह/मथुरा। फरह ब्लॉक के गांव सनोरा में सोमवार सुबह करीब 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। हादसे में भागीरथ पुत्र टीकाराम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित के अनुसार, मृत भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी और वह प्रतिदिन लगभग 10 से 12 लीटर दूध देती थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने की घटना ने परिवार की आजीविका को बड़ा झटका दिया है। भैंस परिवार के लिए केवल एक पशु नहीं, बल्कि दूध के माध्यम से आमदनी का प्रमुख साधन भी थी। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर उचित मुआवजे की मांग की है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाईघटना के संबंध में ग्राम प्रधान लाल सिंह द्वारा डॉक्टर ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि भैंस का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन की ओर से उचित सहायता मिल सकेगी।प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। अब परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 2 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!