सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम • तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी। देशब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया। देशविधान परिषद सीट जीतने के लिए रणनीति तैयार की। देश24 घंटे में चोरी का खुलासा कर चोर जेल भेजे। मनोरंजनमुंबई के ताज होटल में ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ से अलंकृत हुए डॉ. सतेंद्र कुमार जोशी। देशपहासू के चौगानपुर गांव में दुर्गा मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा आस्था का सैलाब। राजनीतिराष्ट्रवादी जनलोक पार्टी-सत्य ने मथुरा में बढ़ाया संगठन का दायरा, 16 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
देश

फरह में मानवता शर्मसार, जंगल में फेंकी गई नवजात, पुलिस जांच में जुटी।

सलेमपुर जंगल में बोरी में मिली बच्ची, कस्बा इंचार्ज अजय मलिक ने बचाई जान।

संवाददाता हरिपाल सिंह

मथुरा/फरह। थाना फरह क्षेत्र के सलेमपुर गांव के जंगल में सोमवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक नवजात बच्ची को बोरी में बंद कर जंगल में फेंक दिया गया। गनीमत रही कि पशु चरा रहे ग्रामीणों ने बच्ची के रोने की आवाज सुन ली, जिससे मासूम की जान बच गई।जानकारी के अनुसार दोपहर के समय ग्रामीण जंगल में पशु चरा रहे थे। तभी झाड़ियों के पास से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तलाश की तो एक सुनसान जगह पर बोरी पड़ी मिली। बोरी खोलने पर उसमें काली चुन्नी में लिपटी नवजात बच्ची बिलखती हुई मिली।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना कस्बा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अजय मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल में बच्ची की हालत स्थिर चिकित्सकों की निगरानी में नवजात बच्ची का उपचार चल रहा है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बच्ची को जंगल में छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।कस्बा इंचार्ज अजय मलिक ने बताया कि बच्ची को किसने और क्यों जंगल में छोड़ा, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

ब्रज को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : नवीन पूनिया।

राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर गिरिराज तलहटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने…

🕐 8 घंटे पहले · 👁 394 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!