बरई सुभानगढ़ी में ठाकुर व जाटवों में झगड़े के बाद गांव में तनाव भरी शांति।
संवाददाता हर्ष राठी
जवां: थाना क्षेत्र के गांव सुभानगढ़ी में मामूली बात पर ठाकुर हुए जाटव पक्ष में हुए झगड़े में पथराव के बाद गांव में पीएसी लगा दी गई है, यहां गांव में तनाव भरी शांति है। सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव बरई सुभानगढ़ी निवासी कृष्णपाल की चक्की पर गांव का ही जाटों समाज का नितिन आटा लेने आया था की चक्की के दरवाजे पर बाइक खड़ी करने पर उसकी चक्की स्वामी से कहासुनी हो गई, जिस पर नितिन अपने मोहल्ले के बहुत सारे लोगों को बुला लाया यहां दोनों पक्षों में जमकर घमासान हुआ एवं पथराव हुआ सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन लोग पुलिस के सामने भी पथराव करते रहे जिसमें नितिन पक्ष से देवी प्रसाद व यादराम व चंद्रवीर पक्ष से कृष्णकांत कालीचरन व किशनपाल के चोटें आई। मामले में जाटव पक्ष से नितिन कुमार ने चंद्रवीर,कृष्णपाल, प्रमोद, देवराज, गौरव, इमरत पाल, विवेक, नकुल कुमार, उदयवीर, हरपाल, संजय, दुष्यंत, विशाल, रिंकू, पिंकू, एवं अंबेडकर मूर्ति पर पथराव करने के मामले में देव, आदित्य, रमेश ,मूलचंद, विवेक, अशोक, गोलू, ज्वाली शर्मा,केशव शर्मा के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही दूसरे पक्ष से चंद्रवीर सिंह ने प्रेमपाल सिंह, राजकुमार, प्रदीप कुमार,प्रियांशु, मानिकचंद, बबलू, राजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, मदनपाल, लोकेश, राहुल, प्रशांत,कृष्णा, अन्नू,ओमवीर, रूप किशोर, कपिल, अरुण,राहुल, विपिन, भीम प्रकाश, अजय, सुमित, विशाल, दर्शन सिंह, नितिन आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

छेरत के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर घायल।
संवाददाता हर्ष राठी अलीगढ़। छेरत के समीप बैंक्विट हॉल के पास सामने से आ रही जेसीबी से बाइक…
पी ए सी के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी,मेडिकल में मौत।
संवाददाता हर्ष राठी जवां : थाना क्षेत्र गांव सुनाना निवासी एक 26 वर्षीय पी ए सी के जवान…
गिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी गोवर्धन (मथुरा)। धार्मिक नगरी गोवर्धन में दीपावली के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और…
