भाजपा सरकार में महिलाओं के सम्मान की रक्षा। जयवीर सिंह
संवाददाता हर्ष राठी
जवां: भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है, महिला सशक्तिकरण, गुंडे माफियाओं पर नकेल डाल कर वह मुक्त समाज की स्थापना, सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास ही भाजपा की नीति व सिद्धांत रहा है यह बातें बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने विकास खंड जवां के मुख्य गेट का फीता काटकर लोकार्पण के दौरान सभागार में आयोजित लोगों की सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है, जाति पांति छुआछूत से अलग हटकर उन्होंने हमेशा गरीब व जरूरतमंदों का साथ दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनता का विश्वास जीता है। इस अवसर पर उपस्थित ब्लाक प्रमुख ठाकुर हरेंद्रसिंह ने कहाकि विधायक ठाकुर जयवीर सिंह के नेतृत्व में उन्होंने विकासखंड के हर गांव में सोलर लाइट, पक्की नाली, सीसी,आरसीसी रोड सहित सभी संपर्क मार्गों को पक्का बनवाया है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में बरौली चेयरमैन ठाकुर मनोज सिंह, जवां चेयर प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी, विकासखंड अधिकारी सुमंत यादव, एडीओ पंचायत दिग्विजय सिंह, सतीश कुमार, सभासद रविकांत माहेश्वरी,गिरीश लोधी, गजेंद्र बघेल, राजू प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

गिरिराज पर्वत पर पत्रकार साथियों संग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने मनाया दीपोत्सव, भक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश।
संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी गोवर्धन (मथुरा)। धार्मिक नगरी गोवर्धन में दीपावली के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और…
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन संपन्न।
संवाददाता खुशांत गुप्ता मथुरा, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग की छात्राओं के 35 सदस्यीय दल ने…
बहोरिकपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्त हुए भावविभोर।
संवाददाता इंद्रेश कुमार मिश्रा अंबेडकर नगर। भीटी तहसील के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरिकपुर ग्राम सभा में श्रीमद्भागवत…
