गुरुवार, 27 अगस्त 2026 --:--:--
🌦️ आज का मौसम तेज़ · सटीक · भरोसेमंद हिंदी समाचार
ब्रेकिंग
देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष। देशनववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान। राजनीतिठाकुर ओम प्रकाश सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री। राजनीतिभारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के तीज उत्सव में दिखा नारी शक्ति का जलवा, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं । देशबुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन। देशसपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह। देशभाकियू भानू ने मोनिश रियाज को बनाया व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष।
देश

मथुरा: हाईवे थाना पुलिस व ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.172 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता प्रिंस कुमार सोनी

मथुरा। जनपद मथुरा की थाना हाईवे पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) आगरा यूनिट ने संयुक्त अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह पर कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों को 1 किलो 172 ग्राम अवैध हेरोइन तथा तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा एक्टिवा स्कूटी (UP 81 DF 0865) सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 4 अगस्त 2026 की रात करीब 9:40 बजे पाली खेड़ा चौराहा से आगे सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास एक बंद पड़े मकान के सामने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान (30 वर्ष) पुत्र सिराज निवासी ऊपरकोट टीला, बोलीशाह मस्जिद के पास, थाना ऊपरकोट, अलीगढ़ तथा शहबाज (22 वर्ष) पुत्र परवेज निवासी टंकी वाली गली, छोटी मस्जिद, थाना ऊपरकोट, अलीगढ़ के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 1.172 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी कब्जे में ले ली।इस संबंध में थाना हाईवे पर मु0अ0सं0 763/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किस नेटवर्क के माध्यम से आगे सप्लाई किया जाना था।यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी उमेश पंवार (ANTF आगरा), क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल के नेतृत्व में हाईवे थाना पुलिस और ANTF आगरा यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस इस मामले में मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

यह खबर पसंद आई? आगे बढ़ाइए 👇
संबंधित खबरें
देश

नववर्ष मेला समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित करके मनाया रक्षाबंधन पर्व, 51 लोगों ने किया रक्तदान।

संवाददाता हरिपाल सिंह मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन पर्व को…

🕐 कल · 👁 738 पढ़ें →
देश

बुलंदशहर: बुढांसी में स्कूल मैदान बचाने की लड़ाई, पिंटू प्रमुख ने दिया समर्थन।

सह संपादक अशोक नेताजी बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव वुढांसी में जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान…

🕐 3 दिन पहले · 👁 194 पढ़ें →
देश

सपा टिकट दावेदार पिंटू प्रमुख का शिकारपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

सह संपादक अशोक कुमार बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वुढांसी में समाजवादी पार्टी से विधायक पद के…

🕐 6 दिन पहले · 👁 569 पढ़ें →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🤖

उजाला स्पीड न्यूज़ AI

ऑनलाइन · तुरंत जवाब
नमस्ते! 🙏 मैं उजाला स्पीड न्यूज़ AI हूं। ताज़ा खबरों, मौसम, वीडियो या किसी भी विषय के बारे में पूछें!